A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

नागपुर

20240717 121550 नागपुर शहर के पुराना बगड़गंज औद्योगिक क्षेत्र मे मंगलवार दोपहर के समय मे बड़ा हादसा होते होते टल गया। प्राप्त जानकारी अनुसार यहां पर बिजली का ट्रांसफार्मर पास मे खड़े दो वाहनो पर गिर गया। ट्रांसफार्मर के गिरने से बिजली का तार वही पर किनारे पर खड़े स्कूली वैन के ऊपर गिर गया। बिजली की सप्लाई बंद रहने से इससै कोई खतरा नही हुआ। जानकारी के अनुसार बारिश के कारण जमीन गीली होने से नीचे से पकड़ ढीली होने से ट्रांसफार्मर डीपी सहित गिर गया। ट्रांसफार्मर गिरने से पास मे खड़ी दो कार दब गई। कार के अंदर कोई नही था। ट्रांसफार्मर गिरने के साथ के दो खंभे भी गिर गये । जिससे बिजली का तार वही पर ख़ड़ी एक स्कूल की वैन पर जा गिरा। गनीमत रही की विद्युत सप्लाई बंद रही। जिस वजह से खतरा टल गया।स्कूल वैन मे बच्चे सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना दिये जाने के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए। दिन भर काम करके ट्रांसफार्मर हटाने के बाद रात मे उस क्षेत्र की बिजली सप्लाई चालू किया गया।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!