A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

शिक्षास्थली फाउंडेशन चला रहा एक पेड़ माँ के नाम अभियान

एक पेड़ माँ के नाम अभियान चला रहा शिक्षास्थली फाउंडेशन

images 2024 07 24T080144.092images 2024 07 24T080130.084शिक्षास्थली फाउंडेशन ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कराया वृक्षारोपण
शिक्षस्थली फाउंडेशन ने एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें 500 से अधिक पौधे लगाए गए, इस अवसर पर शिक्षस्थली फाउंडेशन के निदेशक डॉ. पंकज शुक्ला ने बताया कि शिक्षास्थली फाउंडेशन लगातार वृक्षारोपण के कार्यक्रमों को लेकर काफी गंभीर है और इसमें सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी कर रहा है, भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत आज वृक्षारोपण किया गया, जिसमें शिक्षास्थली फाउंडेशन के सदस्यों ने भाग लिया, इस अवसर पर ग्राम सभा में कई लोगों से वृक्षारोपण करवाया गया और उन्हें पेड़ो के महत्व के बारे में बताया गया, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों को भी वृक्षारोपण के बारे में जागरूक करके उन्हें भी बरसात के दिनों में पौधों को लगाने के लिए प्रेरित किया गया, इस अवसर पर निदेशक डॉक्टर पंकज शुक्ला ने बताया कि शिक्षास्थली फाउंडेशन लगातार वृक्षों के संरक्षण का भी कार्य कर रहा है, जितने वृक्ष लगाए गए हैं उनकी जिम्मेदारी भी वृक्ष लगाने वाले व्यक्ति को दी गई है और इसके लिए पुरस्कारों की भी घोषणा की गई है, जिनके वृक्ष पूरी तरीके से सुरक्षित रहेंगे तो उन्हें जिला स्तर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा, लोगों को वृक्षारोपण से जोड़ने के लिए शिक्षास्थली फाउंडेशन लगातार अभियान पर अभियान चला रहा है, और बहराइच जनपद को स्वच्छ हरित एवं पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के लिए कृत संकल्पित है.

PANKAJ KUMAR SHUKLA BAHRAICH UP

I am a teacher and reporter
Back to top button
error: Content is protected !!