
जिंदगी और मौत से जुझ रहे लाचार, बेबस, बीमार व्यक्ति को मदद की जरूरत, परिवार की स्थिति दाने दाने को मोहताज
कुमारजोरी पंचायत के देवग्राम (मालकेरा) निवासी शिबु मोदक के पुत्र गौरांग मोदक जिंदगी और मौत से जुझ रहा है। उसे खतरनाक ब्रेन की बीमारी है। चिकित्सको ने अविलंब गहन इलाज की जरूरत बताया है। विभिन्न तरह की जांच व ऑपरेशन के लिए 10 लाख रूपया खर्च आने की बात कही है। गंभीर रूप से बीमार गौरांग मोदक विगत तीन माह से जिंदगी और मौत से जुझ रहा है। इस तीन माह में विभिन्न अस्पतालो में इलाज के दौरान घर का सारा जमापूंजी खत्म हो गया। वे लोग दाने दाने को मोहताज हो गया। पैसो की अभाव में बेहतर इलाज नही हो पा रहा है। लोगो से मदद लेकर किसी तरह इमरजेंसी दवा और भोजन की व्यवस्था किया जा रहा है। गौरांग के छोटे छोटे तीन पुत्री है। आय का कोई साधन नही है। लोगो के रहमो करम पर जीने को विवश है। परिजनो का रो-रोकर बूरा हाल है। *गांव वालो के सहयोग से कुछ राशि एकत्रित कर 26 जुलाई को सीएमसी वैल्लुर इलाज के जा रहा है। हालांकि वहां इलाज के लिए बहुत मोटी रकम की जरूरत है।* पीड़ित के परिजन ने मददगारो से मदद की गुहार लगाई। कहा कि एक जवान युवक की जान बचाने एवं भरापुरा परिवार को आत्महत्या जैसे हालात से बचाने लिए मदद करे।
नोट:- पीड़ित परिवार की सच्चाई जानने के लिए कोई भी मददगार उसके घर जाकर वस्तुस्थिति अवगत हो सकते है।
*-:मदद के लिए डिटेल:-*
*Name:- Gourango Modak*
*S/O:- Shivcharan Modak*
*AC:- 31769902812*
*Branch Code:- 8749*
*SBI Bhelatand Branch*
*Phone Pay:- 9576646834*
जिससे जो संभव हो एक जान और एक भरापुरा परिवार को बचाने के लिए आगे आए।







