देवास:- शहर के मुख्य मार्ग एमजी रोड पर व्यापरियों द्वारा अस्थाई रूप से अपनी दुकानों के बाहर सामान रखकर व्यापार कर रहे हैं। आवागमन सुलभ उद्देश्य को लेकर अनूठी पहल करते हुए सभापति रवि जैन के द्वारा आयुक्त रजनीश कसेरा, निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, पार्षद बाली घोसी, ट्राफीक टी.आई. पवन बागरी के साथ मुख्य बाजार मे व्यापरियों को गुलाब का फूल देकर अग्राह करते हुए सभी व्यापारियों से अपनी व्यवसायिक सामग्री अपनी हदों मे ही रखकर व्यापार करने हेतु कहा गया ताकि राहगीरों तथा दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को कोई असुविधा न हो। ग्राहक अपने वाहन सडक की सफेद लाईन के अन्दर रखकर सामग्री क्रय कर सके तथा आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न न हो। व्यापारियों के द्वारा अस्थाई अतिक्रमण कर सडक पर सामग्री रखने से रोड पर जाम की स्थिति बन जाती है।
सभापति ने आग्रहपूर्वक सभी व्यापारियों से प्रथक, प्रथक दुकानों पर जाकर गुलाब का फूल देते हुए शहर के विकास हित मे तथा एमजी रोड के सुगम आवागमन के लिए नगर निगम को सहयोग दिए जाने की अपील की।
सभापति के आग्रह पर सभी व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण मे रखा सामान तत्काल हटाया गया तथा निगम ट्रैफिक व्यवस्था मे सहयोग करने का वादा भी किया। सभापति जैन ने बताया कि कुछ ही दिनों मे एमजी रोड का चौडीकरण भी होना है। जिसमे व्यापारियों की सुविधाओं का प्रमुख ध्यान रखकर बिजली के पोल के स्थान पर अण्डर ग्राउंड बिजली की लाईन डाली जाएगी जिससे बिजली के पोल खडे नही करने पडेगें।एमजी रोड का चौडीकरण, सौन्दर्याकरण के साथ एकांकी मार्ग भी किया जाएगा। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए व्यापारीगण निगम व पुलिस प्रशासन को अपना पूरा सहयोग प्रदान करते हुए सडक को बाधित नही करें ताकि आने वाले त्यौहारों की खरीदी ग्राहक आपकी दुकानों से भरपूर कर मात्रा मे सके। इस दौरान निगम स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भूषण पवार, ओमप्रकाश पथरोड, स्वच्छता निरीक्षक हेमन्त उबनारे, हरेन्द्रसिह ठाकुर, दरोगा विकास सांगते आदि सहित निगम की टीम उपस्थित रही।
जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 245 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित*
19/02/2026
पंचायती राज संस्थाओ एवं स्वयं सहायता समूह (SHG -PRI )के सुदीढ़िकरण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
19/02/2026
( शिव धाम ) कटनी बिजय राघव गढ़ में नील कंठेश्वर धाम के नाम से जाने जाना वाला मिनी कैलाश भी इस पालन धरा में है
19/02/2026
गाजीपुर: कासिमाबाद के ग्राम बेरूकहीं में दबंगई का नंगा नाच; सार्वजनिक मार्ग पर अवैध ‘ओवरब्रिज’ के विरोध पर खूनी संघर्ष, पीड़िता पर ही दर्ज हुआ मुकदमा
19/02/2026
आज नगर पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा जनता दरवार मे आमजनों की शिकायते सुनी गईं l
19/02/2026
दुकान पर ही फंदे पर लटका मिला हार्डवेयर व्यापारी का शव
19/02/2026
प्रधानमंत्री Narendra Modi अगले माह संभावित काशी दौरे के दौरान नगर निगम सदन के नए भवन की आधारशिला रखेंगे। यह भवन सिगरा स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर में बनाया जाएगा। परियोजना के तहत मौजूदा भवन के एक हिस्से को ध्वस्त कर आधुनिक सुविधाओं से लैस चार मंजिला सदन भवन का निर्माण कराया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 97 करोड़ रुपये खर्च होंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर बनेगी आकृति
19/02/2026
काशी की धरती पर भड़काऊ हुंकार! ज्ञानवापी को लेकर कथित धमकी का वीडियो वायरल, भीड़ को उकसाने का आरोप-अब क्या चलेगी कानून की धार?
19/02/2026
छात्रों ने दिल्ली और भोपाल में बिखेरी ‘बधाई’ नृत्य की छटा,बुंदेली लोक कला का बढ़ाया गौरव
19/02/2026
‘आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज ने इटली को 166 रन लक्ष्य दिया है
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!