
जेतसारी गांव मे अचानक हृदय गति रुकने से एक व्यक्ति की हुई मौत, मृतक के परिजनों को मुखिया ने दिया संतावना।
गोविंदपुर, नवादा:- गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के मधोपुर पंचायत के जेतसारी गांव मे बुधवार की रात्रि अचानक हृदय गति रुकने से जेतसारी गांव निवासी लगभग 70 वर्षीय लाल बहादुर शास्त्री जी का मौत हो गई, उनकी मौत की खबर मिलते ही स्थानीय मुखिया प्रिंस कुमार उर्फ आंनदी यादव मृतक लाल बहादुर शास्त्री जी की घर पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए दुःख व्यक्त किया और मृतक के परिजनों को संतावना देते हुए हर संभव मदद करने की अश्वाशन दिया।
मृतक मुखिया प्रिंस कुमार उर्फ आंनदी यादव का खास व्यक्ति थे। इनकी अचानक मौत हो जाने पर मुखिया प्रिंस कुमार उर्फ आंनदी यादव ने काफी दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि इनकी मौत हो जाने से मुझे काफी दुःख है यह हमारा एक अंग थे हमारे साथ हमेशा खड़े रहते थे इनकी मौत से पुरे गांव गमगीन है, यह गांव के एक मिलन सार और समाजिक व्यक्ति थे लोगो की हर सुख-दुख में हमेशा खड़े रहते थे इनकी कमी गांव वासियों को हमेशा खलेगी।
लाल बहादुर शास्त्री जी का अचानक मृत्यु हो जाने से परिजनो व गांव वासियों में मातम छा गया है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है,







