
विभिन्न मांगों को लेकर गड़हनी में भाकपा माले का प्रदर्शन, गरीबों को रोजगार, आवास, भूमिहीनों को जमीन सरकार उपलब्ध कराएं

गडहनी। भाकपा माले के बैनर तले विभिन्न गांव से पहुंचे सैकड़ो किसान मजदुर, महिलाएं, छात्र नौजवानों ने माले प्रखंड कार्यालय से मार्च करते हुए गड़हनी ब्लॉक पर प्रदर्शन किया। हक दो- वादा निभाओ अभियान के तहत 95 लाख महा-गरीब परिवारों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि के लिए 72 हजार रुपया से कम का आय प्रमाण-पत्र बनाओ, भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल आवासीय जमीन देने, सबको पक्का मकान व 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, मनरेगा में लूट-खसोट व फर्जी निकासी पर रोक लगाने, मजदूरों को 200 दिन काम व 600 रूपये दैनिक मजदूरी देने, मुख्य सड़क मार्ग पर जल-जमाव से निजात दिलाने, आंगनवाड़ी व राशन किरासन वितरण में गड़बड़ी पर रोक लगाने सहित अन्य 3 सूत्री मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल, अंचलाधिकारी से मिल कर ज्ञापन सौंप अवगत कराया। इस मौके पर भाकपा माले गड़हनी प्रखंड सचिव राम छपित राम ने कहा कि जब महागठबंधन की सरकार थी तो जातिय जनगणना कराया गया। जिसमें पाया गया कि राज्य 95 लाख परिवार लीग यानी 34 प्रतिशत लो गरीबी बेहद गरीब हैं। जिनको सरकार ने 2 लाख रुपया रोजगार के लिए देने का वादा किया लेकिन आज उसमें आय प्रमाण पत्र के नाम पर टालमटोल कर रही है। इसलिए चिन्हित सभी गरीबों को पैसा दें, या 72 हजार से कम आय प्रमाण पत्र दिया जाए। दूसरी तरफ सरकार ने सभी गरीबों को पक्का मकान देने और भूमिहीनों को जमीन देने का वादा किया था। लेकिन आज लाखों गरीब आवास विहीन हैं और जमीन के अभाव में मारे मारे फिर रहें हैं। इस लिए हमारी मांग है सभी गरीबों को रोजगार, आवास, भूमिहीनों को जमीन सरकार उपलब्ध कराएं। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए लगभग 200 लोगों ने आवेदन देकर घर बनाने के लिए जमीन सहित अन्य कई मांग किया।वही अंचलाधिकारी दीपा कुमारी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से मांग पत्र लेकर समुचित मांग पुरा करने का अश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में गड़हनी अंचल सचिव राम छपित राम, चरपोखरी अंचल सचिव महेश सिंह, माले नेता राम बाबू यादव, रामायण यादव, नारायण राम, निर्मोही, प्रद्युमन, अवधेश, ओम प्रकाश, मुमताज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।







