
ग्यारह मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी सागर के निर्देशानुसार एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह में 13 अगस्त से 23 अगस्त 2024 तक अलग-अलग माध्यमों द्वारा नशा मुक्ति अभियान को समाज के हर तबके तक पहुँचाया गया। साथ ही नया सबेरा थीम पर आधारित नशा मुक्ति अभियान के तहत विश्वविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, तत्कालिक भाषण प्रतियोगिता, हस्ताक्षर अभियान के साथ ही व्याख्यान का भी आयोजन किया गया।

यह आयोजन 11मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी सागर के निर्देशानुसार एकलव्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया, श्रीमती रति मलैया के कुशल नेतृत्व एवं कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के निर्देशन में किया गया।

इस अवसर पर एकलव्य विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरू प्रोफ़ेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, ओजस्विनी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शमा खानम, अधिष्ठाता अकादमिक डॉ. अर्चना पाठक, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन, एनसीसी केयर टेकर अधिकारी डॉ. हृदय नारायण तिवारी के साथ ही फिजिकल इंस्ट्रक्टर श्री साहिल कुर्मी की उपस्थिति रही।

कुलगुरू प्रो. जैन ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए युवाओं को इसके प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। कुलसचिव डॉ. शर्मा ने कैडेट्स को जागरूक करते हुए नशा मुक्त समाज बनाने की प्रतिबद्धता जताते हुए सभी को शपथ दिलाया कि हम सभी अपने आसपास के लोगों को नशा से होने वाले नुकसान से अवगत कराते हुए नशा मुक्त समाज बनाने में सहभागी रहेंगे। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन ने भी नशा से दूर रहने के लिए सचेत किया। कार्यक्रम के अंत में एनसीसी केयर टेकर अधिकारी डॉ. हृदय नारायण तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि एनसीसी इकाई अपने ध्येय वाक्य एकता और अनुशासन को साकार करने की दिशा में सतत प्रयासरत है। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स के साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, स्वयं सेविकाओं एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।







