A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

बारिश ने बदला सीएम के दौरे का कार्यक्रम , 28 अगस्त को खैर में जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

‘ बारिश ने बदला सीएम के दौरे का कार्यक्रम , 28 अगस्त को खैर में जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Screenshot 2024 0418 160650 20

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अलीगढ़ दौरा एक दिन के लिए टाल दिया गया है । अब वे 28 को आएंगे । बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल को डिफेंस कॉरिडोर परिसर से बदलकर खैर कस्बे के सोमना रोड स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल कर दिया गया है । जनसभा में मुख्यमंत्री डेढ़ हजार बच्चों को टैबलेट भी वितरित करेंगे । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम एक दिन आगे टल गया है । अब 28 अगस्त को सीएम का आगमन । अगले एक – दो दिन में मिनट टू मिनट कार्यक्रम भी जारी हो जाएगा । बरसात के चलते कार्यक्रम स्थल में भी फेरबदल कर दिया गया है । अब अंडला स्थित डिफेंस कारिडोर परिसर की जगह खैर कस्बे के सोमना रोड के गुरुकुल पब्लिक स्कूल में सीएम की सभा होगी । प्रशासन ने यहां टैंट समेत अन्य व्यवस्थाएं जुटानी शुरू कर । मुख्यमंत्री योगी का जिले में 27 अगस्त को भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित था । जिला प्रशासन ने इसके लिए डिफेंस कारिडोर परिसर का चयन किया था । यहां पर जनसभा समेत अन्य कार्यक्रम होने थे । शुक्रवार सुबह को मंडलायुक्त चैत्रा वी . , आइजी शलभ माथुरा , डीएम विशाख जी . , एसएसपी संजीव सुमन ने अन्य अधीनस्थ पुलिस – प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया था ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!