
नकली दवा बिक्री के संबंध में ऑनलाइन प्राप्त शिकायत पर जट्टारी में की गई छापामार कार्रवाई

सहायक आयुक्त औषधि अलीगढ़ मंडल अलीगढ एजाज अहमद व औषधि निरीक्षक अलीगढ़ दीपक लोधी द्वारा शुक्रवार को नकली औषधियों की बिक्री के संबंध में ऑनलाइन प्राप्त हुई शिकायत के क्रम में कस्बा जट्टारी स्थित वंदना मेडिकल स्टोर व जनता मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की गई । कार्रवाई के दौरान वंदना मेडिकल स्टोर से चार दवाओं के नमूने व जनता मेडिकल स्टोर से दो दवाओं के नमूने जाँच के लिए सील मोहर कर संग्रहित किये गए , जिन्हे हेतु जन विश्लेशक प्रयोगशाला भेजा गया है । जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर औषधि अधिनियम की सुसंगत धाराओं मे कार्यवाही की जाएगी व फर्म पर पायी गयी अन्य कमियों के लिए विस्तृत जाँच आख्या सहायक आयुक्त औषधि को प्रेषित गयी है , जिसमें की अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।





