A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

कौन था अनुज प्रताप सिंह, जिसे STF ने एनकाउंटर में किया ढेर? जानिए सुल्तानपुर डकैती कांड में शामिल बदमाश की पूरी कहानी

सुल्तानपुर में 28 अगस्त को सर्राफा (ज्वैलर) कारोबारी की दुकान में हुई डकैती के एक और आरोपी का एनकाउंटर हो गया है. यूपी पुलिस और STF की जॉइंट टीम ने इस कांड के आरोपी अनुज प्रताप सिंह को एनकाउंटर में मार गिराया है. इससे पहले STF ने मंगेश यादव का एनकाउंटर किया था, जिसमें जमकर राजनीति हुई थी.

66f0f15b70d25 20240923 234057872 16x9 1

3255467 20

अनुज प्रताप सिंह अमेठी के मोहनगंज थाने के जनापुर का रहने वाला था. अनुज इस लूट गैंग का सरगना बताए जा रहे विपिन सिंह का सबसे करीबी था. विपिन सिंह के साथ अनुज गुजरात की एक डकैती कांड में भी शामिल था. ये डकैती गुजरात के सूरत में हुई थी.

सुल्तानपुर डकैती कांड में मंगेश यादव के बाद अब यूपी STF ने एक और बदमाश अनुज प्रताप सिंह को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. अनुज पर 1 लाख रुपये का इनाम था और वह डकैती की वारदात के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस शिद्दत से उसकी तलाश में जुटी हुई थी. इस बीच उन्नाव के अचलगंज में उसकी लोकेशन ट्रैक हो गई, जहां आज तड़के एनकाउंटर में वो मारा गया. हालांकि, इस बीच अनुज का साथी बच निकला|

Back to top button
error: Content is protected !!