
शोहरतगढ़। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स के छात्र-छात्राओं ने विश्व गंगा दिवस पर पर्यावरण व स्वच्छता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य डाॅ. अरविंद सिंह ने कहा कि विश्व गंगा दिवस पर हम सभी संकल्प ले कि अपने आसपास की नदियों को स्वच्छ व पवित्रता बनाए रखते हुए पाॅलिथीन व कूड़ा करकट नहीं डालेंगे और लोगों को भी प्रेरित करेंगे।
उन्होंने कहां कि गंगा हमारी माता व जीवनदायिनी है। धरती पर गंगा को अवतरित करने के लिए भागीरथ ने कठोर तपस्या की थी। पतित पावनी मां गंगा हमारी संस्कृति की धरोहर हैं। हम सभी के लिए पूजनीय है। एनसीसी 46 वीं वाहिनी गोरखपुर बटालियन मेजर डाॅ. मुकेश कुमार ने कहा कि एनसीसी अनुशासन व राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करती है। नदियों को दूषित होने से बचाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गयी। नदियों की पवित्रता बनाए रखने के लिए पाॅलीथिन के थैलियां व कूड़ा करकट आदि नही फेकेंगे और लोगों को प्रेरित भी करेंगे। नदियों में पालिथीन व कूड़ा-करकट डालने से पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके दुष्प्रभाव से जीव जंतुओं की मृत्यु हो जा रही है।इस दौरान डाॅ. सुशील कुमार,डाॅ. धर्मेन्द्र सिंह, डाॅ. विनोद सिंह, डाॅ. उमाशंकर यादव, डाॅ. सत्यनारायण, डाॅ. इंद्रदेव वर्मा, रत्नेश सोनी, महेंद्र, अनुष्का, अम्बे श्रीवास्तव, राहुल विश्वकर्मा उपस्थित रहें।








