*पटाखा साइलेंसर का प्रयोग करना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने साइलेंसर हटवा कर 4300 रुपये का काटा चालान* *ध्वनि प्रदूषण, क्षमता से अधिक सवारी, बिना हेलमेट, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, बिना दस्तावेज के तहत हुई कार्यवाही* शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए छतरपुर पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। ध्वनि प्रदूषण यंत्र इस्तेमाल कर अन्य चालकों का ध्यान भंग कर दुर्घटना प्रभावी ऐसे वाहन को जप्त कर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। छतरपुर नगर में कॉलेज रोड पर एक रॉयल एनफील्ड बुलेट जिसमें तीन लोग सवार थे, ध्वनि प्रदूषक साइलेंसर पटाखे जैसी आवाज आ रही थी, के द्वारा अन्य वाहन चालकों का ध्यान भंग कर यातायात व्यवस्था बाधित की जा रही थी। थाना यातायात पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान मोटरसाइकिल को रुकवाया, शासन द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत ध्वनि प्रदूषक साइलेंसर पाया गया, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं, निर्धारित क्षमता से अधिक 3 लोग सवार थे, आवश्यक दस्तावेज भी नहीं उपलब्ध करवाए गए। क्षमता से अधिक सवारी, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना होना, बिना हेलमेट, आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न होना, मानक के विपरीत ध्वनि प्रदूषक पटाखे जैसी आवाज वाला साइलेंसर पाए जाने पर थाना यातायात पुलिस ने विधिवत कार्यवाही की। ध्वनि प्रदूषण साइलेंसर हटवाकर 4300 रुपये का चालान काटा गया। *छतरपुर पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों को यह संदेश दिया जाता है कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत वाहन में किसी भी तरह का यंत्र प्रयोग ना करें, दुर्घटना एवं यातायात बाधित प्रभावी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।*
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे LBSNAA के निदेशक बी. राजेंद्र
29/08/2026
निशक्तजनों के लिए 31 अगस्त को रोजगार शिविर का आयोजन l
29/08/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों एवं फील्ड अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर राजस्व न्यायालयों, जनशिकायतों एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की
29/08/2026
महाराष्ट्र राज्य की प्रारूप/ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 31 अगस्त को जारी होगी
29/08/2026
हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफतार, खेत में पानी बहाने के विवाद में मारपीट कर की गई थी हत्या
29/08/2026
पुलिस तत्परता से नाबालिग बालिका सुरक्षित दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार
29/08/2026
सनसनी खबर रक्षा बंधन पर छोटे भाई ने बड़े भाई की फावड़ा मारकर कर दी हत्या
29/08/2026
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निदेशक बी. राजेंद्र ने किया स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा, आरंभ-2026 की तैयारियों का लिया जायजा
29/08/2026
(no title)
29/08/2026
हम पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर जन -जन की आवाज को बुलंद करेंगे –जीतन राम मांझी
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!