A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

कारीसाथ में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने किया राजा परीक्षित की कथा का रसास्वादन

कारीसाथ में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने किया राजा परीक्षित की कथा का रसास्वादन

IMG 20241004 WA0041

आरा/उदवंतनगर। उदवंतनगर प्रखंड क्षेत्र के कारीसाथ गांव स्थित शिव देवी हनुमत धाम के प्रांगण में नव दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ।परम संत जीय‌र स्वामी जी महाराज के अन्यय भक्त आचार्य धर्मेंद्र जी द्वारा श्रद्धालुओं के बीच श्रीमद् भागवत महापुराण की कथाएं सुनाई जाएगी। उन्होंने राजा परीक्षित की कथा सुनाई। परीक्षित ने व्यास नंदन सुखदेव जी से मरणासन्न व्यक्ति के धर्म पूछे। सुखदेव जी ने धर्म की व्याख्या किया।शिव देवी हनुमान धाम के प्रांगण में आयोजित पूजन अनुष्ठान में आरा नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष डा अर्चना, सचिव विष्णु जी, कोषाध्यक्ष मेजर राणा प्रताप सिंह सहित रामलीला समिति के अन्य सदस्य अवधेश पांडेय, रामकुमार, रिटायर्ड डीएसपी अविनाश कुमार ,बखोरापुर मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल, रवि शंकर ,हाई स्कूल के प्रधानाचार्य दूबेजी सहित कई लोग पूजा पाठ में शामिल हुए ।बखोरापुर मंदिर ट्रस्ट की ओर से सैकड़ों चुनरी गांव की महिलाओं में बांटा गया।शिवदेवी हनुमत धाम कमेटी द्वारा सभी आगत अतिथियों को अंगवस्त्र और मां का प्रसाद देखकर सम्मानित किया गया। भागवत कथा का आयोजन रोजाना 3:00 बजे से 6:00 बजे होगा। सहयोगियों में गांव के सुरेंद्र कुमार सिंह, बीरबल कुमार, अशोक सिंह मुख्य थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!