–खण्डेलवाल *– जागृत संस्था मुम्बई ने बालिकाओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित– रानीवाड़ा- कोरोना की मार एवं वर्तमान समय मे गर्मी के तीखे तेवरों ने चेतावनी भरे लहजे मे मनुष्य को सावधान रहने के संकेत दे दिया है यदि ऐसे ही अंधाधुंध वृक्षों की कटाई होती रही तो आने वाला समय ओर भी भंयकर रुप धारण कर ताड़व मचा सकता है। आज के समय मे वृक्षारोपण अति आवश्यक हो गया है अभी नहीं तो कभी नहीं के वाक्य को चरितार्थ करते हुए हमें तीव्रगति से इस वृक्षारोपण महाअभियान मे भागिदारी सुनिश्चित करनी होगी। उक्त विचार उपखंड मुख्यालय के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रागण मे शिव सांई सेवा समिति रानीवाड़ा एवं जागृत संस्था मुम्बई के सयुंक्त तत्वावधान मे आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान के तहत संगोष्ठी मे बालिकाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। बालिकाओं ने संगोष्ठी मे बताया कि वृक्षारोपण आपको चैन की सांस दे सकता है क्योंकि वन हमारी धरती के फेफड़े है। पेड़ हानिकारक गैसों को अवशोषित करते है और आक्सीजन छोड़ते हैं। अधिक वृक्षारोपण से आक्सीजन के स्तर को बढाने मे मदद मिल सकती है। बालिकाओं ने कहा कि पेड़ हमें शीतल रहने की सीख देते हैं जिस प्रकार पेड़ बिना किसी लाभ के रास्ते से आते जाते लोगों को छाया प्रदान करते हैं पक्षियों को फल के माध्यम से जिंदा रखते हैं उसी तरह मनुष्यों को भी बिना किसी पुरस्कार के दुसरो की सहायता करनी चाहिए। शिक्षाविद मोहम्द नासीर ने कहा कि वृक्षारोपण बहुत ही आवश्यक है पेड़ पर्यावरण को आक्सीजन प्रदान करते हैं और हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं यदि अधिकाधिक पेड़ लगाएं जाए तो दुनिया का पर्यावरण रहने के लिए सुरक्षित जगह बन जाएगा। वृक्षारोपण से प्रदुषण भी कम होता है जिससे आने वाली पिढीयों का जीवन सुरक्षित रहता है। समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार खण्डेलवाल ने कहा कि वृक्षारोपण महाअभियान के तहत संगोष्ठियों सहित विभिन्न क्षेत्रों मे कार्यक्रम कर वृक्षारोपण हेतु जनजागृति लाना है। रानीवाड़ा के राजकीय बालिका विद्यालय मे वृक्षारोपण पर संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित सभी बालिकाओं ने दस दस पेड़ अपने खेतों, मकानों या अपने सहेलियों के खेतों मे लगाकर उसकी रक्षा पेड़ बडे़ होने तक सेवा करने की शपथग्रहण की। एवं संगोष्ठी मे श्रेष्ठ संगोष्ठी को समिति एवं जागृत संस्था मुम्बई के अध्यक्ष नरेंद्र हिराणी द्बारा उपहार देकर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी मे बालिका लक्ष्मी कुमारी, निरमा कुमारी, अंजली कुमारी, प्रियंका कुमारी, किरण कुमारी व देवूकंवर
रहली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
28/08/2026
मांगरोल में वंदेमातरम ग्रुप ने एक अलग अभियान छेड़ा जिसमें गरीब वंचित परिवारों को मुफ्त में त्यौहार में मिठाई वितरण का आयोजन
28/08/2026
बेतवा नदी में मगरमच्छ का हमला, युवक को उठाकर गहरे पानी में ले गया, तलाश जारी…..
28/08/2026
नागपुर में कुख्यात अपराधी अक्षय वंजारी की सोमरस बार के बाहर चाकू और लोहे के हथियार से हत्या
28/08/2026
भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया
28/08/2026
महाराष्ट्र राज्य सरकार ने ऑटो/टैक्सी चालकों को मराठी भाषा सिखने के लिए एक वर्ष का समय दिया है।
28/08/2026
क्या यही है गडचिरोली का विकास फडणवीस साहेब? रक्षाबंधन पर ही ‘लाडकी बहिण’ की फजीहत, बाढ़ के पानी में गर्भवती को स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा
28/08/2026
बल्लारपुर पेपर मिल का नया मालिक कौन? गुजरात के फिनक्वेस्ट ग्रुप के हार्दिक भारत पटेल ने संभाली कमान, 3000 करोड़ के कर्ज में डूबी BILT को ऐसे मिला नया जीवन
28/08/2026
चुकनी में नशा मुक्त भारत अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
28/08/2026
कुकड़ेश्वर: कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!