
मैकेनिकल इंजीनियर की ट्रेन से गिरकर मौत , हत्या की आशंका
शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट
‘ मैकेनिकल इंजीनियर की ट्रेन से गिरकर मौत , हत्या की आशंका
थाना बन्नादेवी क्षेत्र में महरावल स्टेशन के पास निजी कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में काम करने वाले युवक की ट्रेन से गिरकर मौत गई । परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई है । थाना गांधीपार्क क्षेत्र के प्रीमियर नगर , गांधीनगर निवासी 23 वर्षीय यश माहेश्वरी पुत्र शिव कुमार माहेश्वरी में निजी कंपनी में नौकरी करता था । पिता शिव कुमार माहेश्वरी की जीटी रोड अचलताल पर पान की दुकान है । मां की मौत हो चुकी है । बहनों में इकलौते भाई था । दशहरा पर घर
गाजियाबाद से ट्रेन में सवार हुआ । परिजनों के अनुसार खुद का फोन खराब होने पर अन्य यात्री के फोन से घर की सूचना दी । देररात अलीगढ़ आते समय अलीगढ़ – महरावल स्टेशन के मध्य किसी तरह ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई । शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास शव पड़ा होने की जानकारी मिली । आरपीएफ व बन्नादेवी पुलिस मौके पर पहुंची । जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया । जिसके बाद उन्होंने शव की शिनाख्त यश माहेश्वरी के रूप में कर ली । थाना प्रभारी बन्नादेवी पंकज मिश्रा ने बताया कि युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है । परिजनों ने हत्या की आशंका जरूर जताई है , हालांकि उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है ।








