A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरबलौदा बाजार

कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देश पर जिले के जर्ज़र सड़कों का बी.टी. पैच रिपेयर का कार्य शुरू हो गया है।

जर्ज़र सड़कों का बी.टी. पैच रिपेयर हुआ शुरू

SADAK BT1
SADAK BT2

रिपोर्ट आशीष पटेल।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल।

बलौदाबाजार। कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देश पर जिले के जर्ज़र सड़कों का बी.टी. पैच रिपेयर का कार्य शुरू हो गया है। अब तक 3 सड़कों की कुल लम्बाई 63.7 किलोमीटर में से करीब 32.30 किलोमीटर  क़ा पैच रिपेयऱ पूरा हो गया है। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता टी. सी. वर्मा ने बताया कि बलौदाबाजार – रिसदा – हथबंद मार्ग लम्बाई 47 किलोमीटर में से 23 किलोमीटर का पैच रिपेयर पूर्ण हो गया है। इसीतरह भाटापारा-जरौद- सुहेला -हिरमी – मोहरा मार्ग लम्बाई 14.40 किलोमीटर में से 7 किलोमीटर एवं कसडोल शहर मार्ग कुल लम्बाई 2.30 किलोमीटर का पैच रिपेयर पूर्ण हो गया है। शेष लम्बाई की पैच रिपेयर अगले माह तक पूर्ण हो जायेगा। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में बलौदाबाजार बायपास मार्ग, नादघाट -भाटापारा -बलौदाबाजार मार्ग, कसडोल पिथौरा मार्ग, कसडोल – बल्दाकच्छाऱ मार्ग का भी बी.टी. रिपेयर शुरू हो जाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!