A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

प्रवासी दंपति ने चौराई महादलित टोला के सेतू केंद्र में लिया मोटिवेशनल क्लास

प्रवासी दंपति ने चौराई महादलित टोला के सेतू केंद्र में लिया मोटिवेशनल क्लास

 

उदवंतनगर। प्रखंड क्षेत्र के चौराई गांIMG 20241101 WA0091व स्थित नई आशा के सेतु केंद्र पर महादलित वर्ग की बच्चियों के बीच लंदन से आया प्रवासी दंपत्ति ने मोटीवेशनल क्लास लिया तथा बच्चियों के उन्नयन के लिए कई टिप्स दिए। उन्होंने अपने पैतृक गांव नवादावेन में स्थापित किए जाने वाले सेतु केंद्र का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली।चौराई आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लंदन से आए प्रवासी रजनीश कुमार सिंह ने महादलित बच्चियों से उनकी आर्थिक व सामाजिक हालात की जानकारी ली और कहा कि बच्चों के उन्नयन में सामाजिक आर्थिक और पारिवारिक माहौल का असर होता है। साफ सफाई पर विशेष फोकस करने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि साफ सफाई से मानसिक व शारीरिक शुद्धता आती है और कार्य क्षमता में विकास होता है। उन्होंने बच्चियों से समय का सदुपयोग करने तथा रूटीन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी। सतत् प्रयास की जरूरत है। मिताली मोहन ने बच्चियों को बेहतर करने के कई टिप्स दिए।बेटे विराज और विश्रुत ने कहा कि लंदन व यहां में बड़ा फर्क है। जीवन शैली में अंतर है। उन्होंने बताया कि आपस में हिन्दी व अंग्रेजी में बातें करें,गलत व बेबुनियाद कमेंट को इग्नोर करें, अपने काम पर ध्यान दें, अपने हुनर को निखारने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पढ़ाई पर किसी एक वर्ग या जाति का एकाधिकार नहीं है। प्रयास करने की जरूरत है। नई आशा के संरक्षक भीम सिंह भवेश ने प्रवासी दंपति से महादलित वर्ग के लोगों की आर्थिक व सामाजिक हालात की जानकारी दी। रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चियों से मिलकर अच्छा लगा। उन्होंने नवादावेन सेतु केन्द्र के बच्चियों का खर्च उठाने का आश्वासन दिया।कमोटिवेशनल क्लास के बाद प्रवासी दंपति ने बच्चियों के बीच वस्त्र वितरित किया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!