A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

लौटने लगे परदेस, ट्रेनों और बसों में भारी भीड़

सिद्धार्थनगर। त्योहारों के सीजन के बाद लोगों को महानगरों की ओर वापसी और लगन के कारण यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों के साथ बसों में भी यात्री बढ़ गए हैं, जबकि यात्रियों की अपेक्षा बसे कम पड़ जा रही है। सिद्धार्थनगर डिपो में सोमवार को बसों के इंतजार में यात्रियों में परेशान होना पड़ा, जबकि मंगलवार से निरस्त ट्रेनों की संख्या बढ़ जाएगी। इस कारण बसों पर यात्रियों की निर्भरता और बढ़ जाएगी। लगन के सीजन में लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे हैं। बसों की संख्या कम पड़ने पर लोग निजी वाहनों में यात्रा करके ठगे भी जा रहे हैं। रोडवेज डिपो में सोमवार शाम 6 बजे गोरखपुर के लिए रोडवेज की अंतिम बस रवाना हुई, डिपो में एक भी बस नहीं थी, जबकि उसके बाद यात्री आए और उन्हें मायूस भी होना पड़ा।परिवहन निगम सिद्धार्थनगर के एआरएम वीके गंगवार ने कहा कि बसों में यात्रियों की संख्या पूरी होते ही रवाना किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!