A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

युवती की मौत का सुसाइड नोट से खुलासे की उम्मीद…

कोरबा:- उरगा थाना अंतर्गत सिलियारी भांठा इलाके में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका पूजा पटेल (18 वर्ष), जो बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा और खेलों में सक्रिय थी, का शव उसके घर पर मिला। घटना के दौरान युवती घर में अकेली थी, जबकि परिजन काम पर गए हुए थे।

संदेह के घेरे में नकाबपोश युवक और सुसाइड नोट: युवती के शव के पास एक बैग मिला, जिसमें एक चाकू, चांदी का लॉकेट, एक मफलर और सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में लिखा था मंजीत ने मुझे मार डाला । इस नोट ने पूरे मामले को गहराई से जांचने की जरूरत खड़ी कर दी है।

Untitled Copy

पड़ोसियों ने देखी संदिग्ध गतिविधियां पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने घटना के दौरान एक नकाबपोश युवक को युवती के घर से बाहर भागते हुए देखा। उसने तुरंत युवती के परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन जब घर पहुंचे तो पूजा का शव मिला।

हत्या या आत्महत्या? जांच जारी: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के पास मिले सुसाइड नोट और घटना के हालातों को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है।

सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस इस मामले को लव एंगल से भी जांच रही है। नकाबपोश युवक की पहचान और युवती के संपर्कों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!