
आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान होकर बुलाई मीटिंग
अलवर की स्कीम नंबर दो भगत सिंह पार्क में गुरुद्वारे के सामने आज भगत सिंह पार्क के आसपास रहने वाले सभी गणमान्य लोगों तथा निवासियों ने आवारा कुत्तों के द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को काटे जाने, तथा गंदगी फैलाने के साथ ही गाड़ियों के पीछे भागने से लोगों को चोटिल करने के संबंध में, एक आम मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में यहां के निवासियों द्वारा बताया गया आवारा और पागल कुत्तों से पूरा शहर परेशान है, आवारा कुत्तों से परेशान नागरिकों ने बताया की आवारा और पागल कुत्ते बच्चों और आने जाने वाले लोगों को काट खाते हैं तथा गाड़ियों के पीछे भागने के कारण दो पहिया गाड़ियों में बैठे हुए लोगों को चोटिल कर देते हैं, साथ ही पार्क और गुरुद्वारों में गंदगी करते हैं, एवं बैकुंठ धाम मंदिर में भी घुसकर, मंदिर में भी गंदगी करते हैं, इससे सभी निवासी परेशान है। इन आवारा और पागल कुत्तों की वजह से सुबह पार्क में घूमना भी मुश्किल हो गया है। मीटिंग की अध्यक्षता अजय चौधरी ने की, इस अवसर पर राजवीर चौधरी, परमजीत सिंह, गोगिया नेक कमाई समूह के सदस्य गगनदीप अनेजा, राजू जी, जीता सिंह, नरेंद्र गोगिया, लकी सिंह के साथ ही बहुत से लोग मौजूद रहे। जल्द ही सभी लोगों ने मिलकर जिला कलेक्टर, नगर परिषद आयुक्त और महापौर को ज्ञापन देने का निर्णय किया है
।






