
संवाददात अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा से
प्रखंड कार्यालय नगर उंटारी में संविधान दिवस के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री रौशन कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रखंड कर्मियों एवं उपस्थित ग्रामीणों के साथ संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। इस कार्यक्रम में सभी के द्वारा संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखने, संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों एवं कर्तव्यों निर्वहन करने संबंधी शपथ लिया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया की आज यह कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय के साथ नगर उंटारी के सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित किया गया है। आज ही के दिन हमारा संविधान 2 साल 11 माह 18 दिन के पश्चात दिनांक 26.11.1949 को पारित किया गया था। एवं दिनांक 26.01.1950 को लागू कर दिया गया था। आज के दिन संविधान के पारित किए जाने के कारण हम सभी प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाते है। कार्यक्रम में प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक श्री अनिल कुमार सिंह, प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी श्री वीरेंद्र कुमार सिंह, जनसेवक विकास कुमार, प्रखंड समन्वयक पंचायती कौशल कुमार, नाजीर बृजवासिनी कुमारी, ग्राम सेविका उषा देवी, मनरेगा अकाउंटेंट नागेंद्र कुमार, सहायक मनोज कुमार, वेद प्रकाश, कंप्यूटर ऑपरेटर साधना कुमारी, रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।




