A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेओढीशाधनबादरेवारी

सुरक्षा बजट के उपयोग में इसीएल, बीसीसीएल व सीसीएल पीछे

कोल इंडिया की सहायक कंपनी इसीएल, बीसीसीएल व सीसीएल अपने सुरक्षा बजट (सेफ्टी बजट) के उपयोग में पीछे चल रही है. चालू वित्त वर्ष 2024-25 के आंकड़ों पर गौर करें, तो कोल इंडिया की सहायक कंपनी इसीएल ने अपने सुरक्षा बजट का सबसे कम 21.85 प्रतिशत राशि खर्च किया है, जबकि बीसीसीएल ने 67.65 प्रतिशत व सीसीएल ने आवंटित सुरक्षा बजट का 69.27 प्रतिशत राशि खर्च किया है. वहीं आवंटित सुरक्षा बजट का 91.55 प्रतिशत राशि खर्च कर एनसीएल टॉप में है. बता दें कि चालू वित्त वर्ष में कोल इंडिया व सहायक कोल कंपनियों का कुल 832.71 करोड़ रुपया का सुरक्षा बजट आवंटित किया गया है. इसमें अबतक 529.87 करोड़ रुपये खर्च हुए है. जो आवंटित राशि का करीब 63.63 प्रतिशत है

Back to top button
error: Content is protected !!