
इटियाथोक /गोंडा
प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त इटियाथोक मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया से मुलाकात कर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री करामत अली ,प्रदेश सचिव अकबर नईम उर्फ राजू, देवीपाटन मंडल मीडिया प्रभारी पवन कुमार द्विवेदी, लड्डन व राजकुमार यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।












