A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

सारंगढ़ ब्लॉक में 04 जनवरी को होगा आयुष्मान कार्ड महाअभियान

सारंगढ़ ब्लॉक में 04 जनवरी को होगा आयुष्मान कार्ड महाअभियान

सारंगढ़ ब्लॉक में 04 जनवरी को होगा आयुष्मान कार्ड महाअभियान

पंचायत और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मिला आयुष्मान कार्ड पंजीयन का प्रशिक्षण

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 3 जनवरी 2025/ जिले में आयुष्मान भारत योजना को लेकर लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमे प्रतिदिन अलग अलग विभाग के अधिकारी कर्मचारियों और सीधे जनता से जुड़े कर्मियों का प्रशिक्षण जारी है। पिछले दिनों स्कूलो और आगनबाड़ी कर्मियों का दिया गया था। उसी कड़ी में शुक्रवार को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 70 वर्ष एवम अधिक उम्र के हितग्राहियो का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड पंजीयन पूर्ण करने हेतु जनपद पंचायत सारंगढ़ के सभाकक्ष में जनपद सीईओ राधेश्याम नायक के सहयोग से पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक, बिहान समूह की महिलाये, आवास मित्र, एवं अन्य जनपद मैदानी कर्मचारी के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। पूरे सारंगढ़ विकासखण्ड में महाअभियान 04 जनवरी 2025 को आयोजित किया गया है। जिसमें समस्त आयुष्मान कार्ड पंजीयन का कार्य करेंगे। शासन के निर्देशानुसार जिले के स्वास्थ्य अमला भी लगातार घर पहुंच कर कार्य कर रहे ताकि आयुष्मान कार्ड का लाभ उठाने मे कोई भी वर्ग के लोग वंचित ना हो। आज की भागदौड़ भारी जिंदगी मे लोग कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है लेकिन लोग गरीबी की वजह से इलाज से वंचित रह जाते है लेकिन सरकार ऐसे लोगो के लिए ही एक विशेष योजना चला रही आयुष्मान भारत योजना के नाम पर जिसको जमीनी स्तर मे भी यह योजना पहुंच सके उसके लिए शासन प्रशासन समय समय पर प्रशिक्षण के साथ जागरूक करती है।

Back to top button
error: Content is protected !!