

सेगाँव :-निमाड़ में रेलवे लाइन की स्वीकृती के लिए निरन्तर आंदोलनरत ताप्ती नर्मदा रेलवे लाइन समिति के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के मंडल पश्चिम रेलवे बडोदरा में रेलवे मंत्रालय के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारियों से मुलाकात की गई ज्ञातव्य हे कि भारत सरकार द्वारा अलीराजपुर से बड़वानी सेगांव खरगोन भीकनगांव खंडवा रेलवे लाइन के सर्वे के लिए स्वीकृति प्रदान की गई हे, जो कि बहुत जल्दी प्रारंभ होने जा रहा हे। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एवं इंजीनियर राधेश्याम पाटीदार ने इस नवीन रेलवे लाइन हेतु रेल लाइन का प्रस्तावित नक्शा की जानकारी दी गई जिसमें कम लागत में इसके निर्माण हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए , वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रस्तावित नक्शे को सराहना करते बताया कि समिति के सुझावों से सर्वे कार्य में बहुत आसानी होगी। बैठक के अंत में रेलवे अधिकारियों ने भी उक्त रेलवे लाइन से क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए सर्वे एजेंसी की नियुक्ति हो चुकी हे, सर्वप्रथम डिजिटल सर्वे के बाद बहुत जल्दी जमीनी सर्वे पूर्ण कर विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी ताकि समय सीमा में इस रेलवे लाइन का निर्माण हो सके। रेलवे के अधिकारियों इस कार्य हेतु समय समय पर समिति और जनता के सहयोग की मांग की गई इस अवसर पर समिति अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, उपाध्यक्ष कृष्णकांत गुप्ता, कोषाध्यक्ष दशरथसिंह यादव,सचिव राहुल सोनी, मीडिया प्रभारी पप्पू यादव, बड़वानी जिलाध्यक्ष हरिकिशन कुशवाह,खरगोन जिला उपाध्यक्ष विनोद गोयल, अलीराजपुर जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत पंचोली, सहयोगी भरत खोड भी उपस्थित रहे। सेगाँव से प्रवीण यादव की खबर







