कम्प्यूटर ऑपरेटर मनीष वर्मा ए0एस0आई पद पर हुए प्रोन्नत
कम्प्यूटर ऑपरेटर मनीष वर्मा ए0एस0आई पद पर हुए प्रोन्नत
चित्रकूट 13 जनवरी 2025
कम्प्यूटर ऑपरेटर मनीष वर्मा ए0एस0आई पद पर हुए प्रोन्नत
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया
जनपद चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी द्वारा विभागीय परीक्षा देकर दिनाँक 27.12.2024 को एएसआई के पद पर प्रोन्नत हुए कम्प्यूटर ऑपरेटर मनीष वर्मा के कन्धों पर स्टार लगाकर अलंकृत किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा तकनीकी कार्य देख रहे एवं प्रोन्नति पाने वाले ए0एस0आई मनीष वर्मा का मुंह मीठा कराया गया तथा मन लगन से ड्यूटी करने हेतु बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी । इनके अलावा जनपद के 04 अन्य कम्प्यूटर ऑपरेटर भी ए0एस0आई पद पर पदोन्नत हुए।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सोशल मीडिया सेल निशिकान्त राय, प्रभारी निरीक्षक मॉनिटिरिंग सेल विनोद कुमार शुक्ल ,पीआरओ प्रवीण कुमार सिंह एवं कार्यालय में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।






