
माँग पूरा नहीं होने के विरोध मे 16 जनवरी से हड़ताल पर जाने का निर्णय

आरा। बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ जिला शाखा भोजपुर के अध्यक्ष सुशील कुमार राय की अध्यक्षता में कर्मचारियों की एक आम बैठक न्यायालय परिसर में आयोजित की गई जिसका संचालन संघ के सचिव बसावन राम ने
किया। जिसमें बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी के आह्वान पर बिहार भर के अदालतों के कर्मचारी अपने बेहतर वेतनमान, पदोन्नति, शत प्रतिशत अनुकम्पा पर बहाली और विशेष न्यायिक कैडर के माँग पूरा नहीं होने के विरोध मे 16 जनवरी से हड़ताल पर जाने हेतु निर्णय को सफल बनाने के लिए रणनीतियां अंतिम रूप से तैयार कर ली गयी है। बैठक में शामिल मिडिया प्रभारी-सह -प्रवक्ता अजय शंकर ने बताया की 16 जनवरी से होने वाले कलमबंद हड़ताल के लिए जो एस. ओ. पी. राज्य संघ के द्वारा तय की गयी है उसके अनुरूप भोजपुर संघ पूरी तरह से तैयार है।वहीं शुभाष सिंह ने बताया की हम न्यायिक कर्मचारियों के प्रति सरकार के इस सौतेला रवैया के प्रति एक एक कर्मचारियों मे आक्रोश है और हम सभी लोग हड़ताल के लिए कमर कस कर तैयार हैं। वहीं जिला मंत्री बसावन राम ने कहा की इस बार यदि सरकार हमारी नहीं सुनी तो हम शोषित कर्मचारी गण आमरण अनशन पर जाने के लिए बाध्य हों जाएंगे। अंत में जिला अध्यक्ष ने विद्वान अधिवक्ता गणों एवम आम जनता (पक्षकार) से धैर्य पूर्वक सहयोग करने की याचना किया एवम उन्होंने विद्वान अधिवक्ता गणों तथा पक्षकार गणों से हड़ताल के कारण उत्पन्न असुविधाओं के लिए अग्रिम माफ़ी माँगा। बैठक में रिंकू, संदीप, अविनाश, रवि, दरोगा, हिमांशु, दिपक, दिलीप, अभिषेक, सत्यप्रकाश, सौरभ, संतोष एवम समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थें।





