
पटना में आशुतोष दीक्षित को बेस्ट कोरियोग्राफर 2025 से किया गया सम्मानित

आरा। पटना में आयोजित पटना टैलेंट फाइट शो में बिहार से कुल 13 कोरियोग्राफर में भोजपुर से आशुतोष दीक्षित को नृत्य निदेशक के लिए सम्मानित किया गया।बताते चले कि यह सम्मान विशेष नृत्य निदेशन के लिए जिला स्तरीय, राज्यस्तरीय, राष्ट्रीय स्तर पर कुशल एवं सराहनीय नृत्य निर्देशन के लिए दिया गया।आशुतोष दीक्षित में मीडिया से बात करते हुए बताया कि मैं और हमारी टीम कई ऐसे कम्पटीशन जो काफ़ी बड़े लेबल के होते है उसमे भी बच्चों को आरा शहर से बाहर ले जाने का कार्य करती रही है जिससे बच्चों को कुछ सीखने को मिले उन्होंने बताया की हमारी टीम 2019 में अंतर्राष्ट्रीय लेबल पर आयोजित कंपीटिशन में भाग ली है ।






