A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

दुनिया के किसी भी देश में सस्ते दर पर उद्यमी पहुंचा सकते है अपनी सामग्री, डाक घर निर्यात केंद्र योजना को लेकर उद्योग विभाग संग बनी रणनीति

दुनिया के किसी भी देश में सस्ते दर पर उद्यमी पहुंचा सकते है अपनी सामग्री, डाक घर निर्यात केंद्र योजना को लेकर उद्योग विभाग संग बनी रणनीति

IMG 20250113 WA0100

आरा। प्रधान डाक घर के डाक अधीक्षक कक्ष में डाक घर निर्यात केंद्र योजना को लेकर उद्योग विभाग भोजपुर संग सोमवार को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डाक अधीक्षक पवन कुमार वर्मा ने डाक घर निर्यात केंद्र योजना के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि यह योजना उद्यमियों के लिए बहुत बेहतर है। बैठक में उपस्थित मधु कुमारी महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र समेत उद्योग विभाग के अन्य पदाधिकारियों से उन्होंने कहा कि जिले में उद्यमियों की सूची उद्योग विभाग के पास है, आपका विभाग हरेक उद्यमी को जानता है, इसलिए उन उद्यमियों को जागरूक करते हुए उन्हें इस योजना के बारे में बताएं, ताकि डाक घर निर्यात केंद्र योजना से जिले के उद्यमी लाभान्वित हो सके। डाक अधीक्षक ने इस योजना के बारे में बताते हुए कहा कि जिले के उद्यमी अपने द्वारा निर्मित सामग्रियों को विदेशों में आसानी से पहुंचा सकते है। इसमें निर्यातक बनना बहुत आसान है, आप जो भी बना रहे है उसे दुनिया के कोने कोने तक डाकघर पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के उद्यमियों को सस्ते दर पर इस योजना से अपने उद्योग को बढ़ा सकते है। इसके लिए उद्यमी को डीएनके पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना जरूरी है। इसके लाभ के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें एक तिहाई शुल्क पर आप किसी भी देश में अपनी सामग्री को भेज सकते है। इसके तहत जीएसटी पर भी लाभ है, उन्होंने कहा कि रिटर्न फाइल करने पर आपका जो जीएसटी लगा है वह वापस हो जाता है। आगे कहा कि सात दिन में दुनिया के किसी भी देश में आपकी सामग्री पहुंच जाएगी। यदि आप अपने सामान को रजिस्ट्री करते है उसके पहुंचने में पन्द्रह दिन लग जाएगा। इसमें अधिकतम 35 किलो वजन तक का सामान भेज सकते है। उन्होंने बताया कि इसके लिए उद्यमियों को डीएनके पोर्टल पर निबंधित होना अनिवार्य है। जीएसटी, एमएसएमई, आधार कार्ड, पैन कार्ड अनिवार्यता के साथ आईईसी कोड नंबर का उनके पास होना जरूरी है। आईईसी कोड जेनरेशन में परेशानी होने पर डाक विभाग भी उद्यमियों की मदद करेगा। वही सामान को भेजने के लिए उद्यमी स्वयं अपने सामान को डाक घर ला सकते है या फिर डोर स्टेप फैसलिटी भी उपलब्ध है। वही मधु कुमारी महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ने कहा कि हमारी पूरी टीम उद्यमियों को जागरूक करने में जुटेगी। ताकि उद्यमी अपने द्वारा तैयार उत्पाद को आसानी से किसी भी देश में भेज सकें। इसके लिए बहुत जल्द प्रखंडवार हम बैठक करेंगे और उद्यमियों को जागरूक करेंगे। मौके पर डाक अधीक्षक पवन कुमार वर्मा समेत डाक घर से मनोरंजन कुमार सिंह विकास पदाधिकारी, कुंदन कुमार सिंह डाक सहायक, त्रिलोकी नाथ चौबे पीआरआई, अविनेश कुमार, शिकायत निरीक्षक उमा शंकर सिंह, उद्योग विभाग से उद्योग विस्तार पदाधिकारी स्वेता कुमार, पत्रकार सौरभ श्रीवास्तव, विवेक कुमार, मो गुफरान, अमित कुमार, मंजय मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!