
प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन ने दी मकर संक्रान्ति बधाई

आरा। प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश रंजन, संरक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय, उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, सचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डा०आदित्य तिवारी, कोषाध्यक्ष हेमन्त कुमार यादव के द्वारा संयुक्त रूप से पूरे देशवासियों , प्रदेशवासियों, जिलावासियों सहित निजी विद्यालयों के निदेशक,प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिका,छात्र-छात्रा एवं अभिभावकों को मकर संक्राति की हार्दिक बधाई दी गई lइस अवसर पर संबोधित करते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मकर संक्राति हमारे जीवन में एक पारंपरिक त्योहार के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार पिता और पुत्र के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। पुराणों के अनुसार मकर संक्राति के दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से मिलने शनिदेव के घर आते है। मकर संक्राति से ही ॠतु परिवर्तन की शुरुआत होती है। आज का दिन पूरे भारत वर्ष में कोई न कोई त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर दही-चूड़ा एवं खिचड़ी जैसे व्यंजन का भोज भी होता इसलिए यह त्योहार खिचड़ी के नाम से भी प्रसिद्ध है।






