
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी ।पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर डालेगें हम जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजन डॉ. सरोज गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. गोपा जैन ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूपेश उपाध्याय अपर कलेक्टर ने कहा भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट देश के भावी भविष्य की नीव रखता है। भारत में जितने भी चुनाव होते है उनको निष्पक्षता से कराने की जिम्मेदारी भारत निर्वाचन आयोग की होती है। वह निर्वाचन काल 25 जनवरी 1950 से ही जिम्मेदारी से निभारहा है। प्रत्येक मतदाता को अपनी सक्रिय भागीदारी के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने का सकल्प लेना चाहिए। मुख्य वक्ता डॉ. अमर कुमार जैन सहायक जिला नोडल अधिकारी स्वीप ने कहा भारत गणतंत्र बनने के एक दिन पूर्व जनतंत्र बना अर्थात 26 जनवरी 1950 के पूर्व भारत में 25 जनवरी 1950 को भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना की गई। विश्व में अनेक ऐसे उदाहरण है जब 1 वोट के कारण सत्ता का परिवर्तन हुआ है। वर्ष 2011 के पश्चात् राष्ट्रीय मतदाता दिवस की अवधारणा को समाज के बीच में प्रसारित करने के बाद देश में मतदान का प्रतिशत में आशातीत वृद्धि हुई है। विश्व में अनेक ऐसे देश है जहा महिलाओं को मतदान के लिए संघर्ष करना पड़ा जैसे न्यूजीलेंड में महिलाओं को 1893 में तो सऊदी अरेबिया में 2015 में मतदान करने का अधिकार मिला जबकि भारत में बिना किसी भेदभाव के स्वतंत्रता के पश्चात् से ही मतदान का अधिकार दिया है। निर्णायक डॉ. आशीष द्विवेदी ने कहां की अच्छा पाठक ही अच्छा लेखक हो सकता है। निबंध लिखते समय शब्दों की उपलब्धता भावो के साथ मेल करते हुए आनी चाहिए। निबंध प्रतियोगिता में कु. साक्षी साहू शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीना ने प्रथम, कु. आशा लोधी शासकीय कन्या उत्कृष्ट स्नातकोत्तर महाविद्यालय सागर ने द्वितीय तथा कु. वर्षा भदोरिया शासकीय महाविद्यालय रहली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व को इंगित करते हुये। लोक तंत्र की शक्ति तथा मतदान के महत्व को बताते हुए मतदान की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सर्वेश्वर उपाध्याय सहायक नोडल स्वीप तथा आभार कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अभिलाषा जैन ने माना कार्यक्रम में डॉ. संगीता कुम्भारे, डॉ. प्रतिभा जैन, डॉ. शुचिता अग्रवाल, डॉ. राणा कुंजर सिंह, डॉ. रेणु सोलकी, डॉ. जयनारायण यादव, डॉ. भरत शुक्ला, देवकृष्ण नामदेव, भानुप्रिया, बसुन्धरा गुप्ता, प्रतीक्षा जैन, डॉ. राखी गौर सहित जिले के टीम मेनेजर उपस्थित थे।

















