A2Z सभी खबर सभी जिले की

इटियाथोक में विकासखंड स्तरीय कृषि गोष्ठी का आयोजन 24 जनवरी को

गोष्ठी के बारे में प्रचार वाहन से गांव-गांव किसानों को दी गई जानकारी

इटियाथोक/गोंडा। सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन विकासखंड परिसर में 24 जनवरी को आयोजित किया गया है। इस विषय में प्रचार वाहन के माध्यम से गांव-गांव गोष्ठी के संबंध में प्रचार प्रसार भी किया गया। इस मेले में कृषि से संबंधित सभी प्रकार के स्टाल लगाए जाएंगे कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा कृषि से संबंधित जानकारियां किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी इस गोष्ठी में विकासखंड के सभी किसानों को आमंत्रित किया गया है कि वे किसान गोष्ठी में आए और नई तरीके के खेती के बारे में जानकारी हासिल करें और वैज्ञानिक तरीके से खेती कर लाभ अर्जित करें।IMG 20250123 WA0335

Back to top button
error: Content is protected !!