
भगवान कृष्ण की माखन चोरी लीला से भक्त भाव-विभोर
जिला बदायूं तहसील बिल्सी के ग्राम दिधौनी में चल रही श्रीमद्भागवत आज दिनांक 4/1/2025/कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान कर भक्त भाव-विभोर हो उठे। कथा व्यास शास्त्री निशा बघेल ने भगवान कृष्ण की माखन चोरी लीला का मनमोहक वर्णन किया, जिससे श्रद्धालु आनंदित हो गए।कथा के दौरान शास्त्री निशा बघेल ने बताया कि किस प्रकार नटखट कन्हैया अपने सखाओं संग मिलकर ग्वाल-बालों के घरों में माखन चोरी किया करते थे। लेकिन यह चोरी कोई साधारण चोरी नहीं थी, बल्कि भक्तों के प्रेम को स्वीकार करने और अपने अनन्य भक्तों को कृपा देने का एक माधुर्य भरा माध्यम था।
भक्तों की उमड़ी भीड़कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की अद्भुत लीलाओं को सुनकर भक्ति में लीन हो गए। कथा के दौरान भक्तजन “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” और “राधे-राधे” के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
भावपूर्ण प्रसंग
इस अवसर पर शास्त्री निशा बघेल ने बताया कि माखन चोरी लीला प्रतीक है कि भगवान भक्तों के प्रेम को चुराने आते हैं। वे केवल बाहरी रूप से माखन नहीं चुराते, बल्कि भक्तों के हृदय में विराजमान भक्ति रूपी माखन को स्वीकार करते हैं।

- oplus_2
अगले दिन का कार्यक्रम
आयोजन समिति के अनुसार, कथा के सातवें दिन गोवर्धन पूजन और गिरिराज लीला का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। कथा में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।
रिपोर्टर भूदेव प्रसाद





