
सिंगरौली, 06 फरवरी 2025 – मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार सिंगरौली पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक – सुरक्षित जीवन” अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 1 फरवरी से 11 फरवरी 2025 तक चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य आम जनता को साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने की जानकारी देना है।
महिलाओं और युवाओं को जागरूक किया गया
अभियान के पांचवें दिन (05 फरवरी 2025) को, सिंगरौली पुलिस ने विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए साइबर सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, सोशल मीडिया की सुरक्षा, डिजिटल लेनदेन की सावधानियां और पासवर्ड मैनेजमेंट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
महिलाओं के लिए मुख्य साइबर सुरक्षा उपाय
क्या करें:
✔ विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करें।
✔ पासवर्ड मजबूत बनाएं और समय-समय पर बदलते रहें।
✔ सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग्स को अपडेट रखें।
✔ पुराने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बेचने से पहले डेटा को पूरी तरह डिलीट करें।
✔ ऑनलाइन ठगी, फर्जी ऑफर्स और अनजान वेबसाइटों से सावधान रहें।
क्या न करें:
❌ अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
❌ किसी के साथ अपने पासवर्ड साझा न करें।
❌ अनजान नंबरों से वीडियो कॉल न करें।
❌ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर निजी फोटो या वीडियो शेयर न करें।
❌ किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
❌ इंटरनेट पर मिले नए मित्रों से अकेले मिलने न जाएं।
विंध्यनगर थाने में विशेष कार्यक्रम आयोजित
थाना विंध्यनगर में आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां दी गईं। पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।
साइबर सुरक्षा संदेश आम जनता तक पहुंचाने की पहल
सिंगरौली पुलिस द्वारा नगर निगम की कूड़ा-कचरा एकत्रित करने वाली गाड़ियों में साइबर सुरक्षा संबंधी ऑडियो क्लिप चलाई जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें।
सिंगरौली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।
इसी प्रकार की ताजा खबरों को जानने के लिए बने रहिए हमारे चैनल के साथ हमारा चैनल आपको सदैव इस प्रकार की ताजा खबरों से रूबरू कराता है तो देखते रहिए वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़




