
कुशीनगर । नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड अंतर्गत सिंगहा में वाटर शेड यात्रा अभियान का शुभारंभ डीसी मनरेगा एवं भूमि संरक्षण अधिकारी सहित ग्राम प्रधान द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। वाटर शेड यात्रा अंतर्गत सैकड़ों की संख्या में आमजन सहित प्राथमिक विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग कर जल संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक किया गया। इस दौरान पूरे ग्राम सभा में प्रभात फेरी निकाल कर जुलूस के रूप में स्लोगन के माध्यम से जागरूक करने का कार्य किया गया।
तत्पश्चात ग्रामीणों एवं कर्मचारियों द्वारा मोटरसाइकिल से पानी की रैली की यात्रा निकाली गई। इसी क्रम में ग्राम सभा टेढ़ी में पक्का चेक डैम एवं पेरिफेरल बांध बनवाने हेतु ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की उपस्थिति में भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर डीसी मनरेगा राकेश, भूमि संरक्षण अधिकारी सुदीप वर्मा, ग्राम प्रधान अमित कुमार शाही सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।








