
वंदेभारतलाइवटीवी न्युज नागपुर:- नागपुर महानगर पालिका विभाग शहर को एक कोने लेकर दूसरे कोने तक जोड़ने के सतत प्रयासरत है। इसी क्रम में बेसा पिपला को रेलवे-स्टेशन नागपुर से जोड़ने के लिए विशेष फीडर बस सेवा शूरू किये जाने का निर्णय लिया है। 03 मार्च सोमवार से यह बस सेवा नियमित रूप से क्षेत्र के नागरिकों को प्राप्त हो सकेगी। परिवहन व्यवस्थापक विनोद जाधव जी की अध्यक्षता में गत दिनों बैठक ली गई थी। बैठक के बाद विशेष बस शुरू किये जाने का निर्णय लिया गया। फीडर बस सेवा से बेसा पिपला के नागरिकों को नागपुर रेलवे स्टेशन गणेशपेठ बस स्थानक, मेडिकल कॉलेज, वीआर मॉल, कॉटन मार्केट,जैसे विभिन्न स्थानों पर पहुंचनें में लोगों को आराम रहेगा। इसके लिए बस क्रमांक 426 अंतर्गत चलेगी। बस का स्टॉपेज लक्ष्मी स्टेट, आग्यानगर, एंसारा मेट्रो पार्क, पिपला टर्मिनल,बेसा घाट, मंगलदीपनगर, चिंतामणी नगर, अलंकार नगर, मंगलदीपनगर-1, साहूनगर, बालाजीनगर, ज्ञानेश्वर नगर गेट, सिद्धेश्वर हॉल, तुकड़ोजी पुथला, बीमा हॉस्पिटल, क्रीड़ा चौक, मेडिकल कॉलेज, जाटतरोड़ी, कॉटन मार्केट एवं मेट्रो स्टेशन नागपुर तक रहेगा।



