?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार का बोलबाला, मौके पर कोई मजदूर नही कागज में हो रहा है कार्य

मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार का बोलबाला, मौके पर कोई मजदूर नही कागज में हो रहा है कार्य

पंकज चौबे IMG 20250305 WA0147 IMG 20250305 WA0148 IMG 20250305 WA0145 IMG 20250305 WA0146सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खण्ड बढ़नी में इस समय मनरेगा योजना मिल बांट कर खाने का माध्यम बना हुआ है। उदाहरण के तौर पर क्षेत्र के बसंतपुर, मटियार उर्फ भुतहवा, अकरहरा, खजुरिया शर्की के साथ 29 ग्राम पंचायत में सोमवार को कुल 41 परियोजना पर कार्य चल रहा है जिसके लिए 250 मस्टररोल जारी कर मजदूरों की सोमवार को शाम 7बजे तक 54 परियोजना पर 150 मस्टर रोल की आनलाइन हाजिरी लगाई गई है। लेकिन कुछ ग्राम पंचायतों में सिर्फ फोटो के लिए कुछ मजदूर जाते वही कुछ ग्राम पंचायतों मे फोटो से फोटो (फर्जी )अपलोड किया जाता है ।
उल्लेख है कि शासन स्तर से मनरेगा योजना में लूट खसोट रोकने के लिए सीधे मजदूरों के खाते में मजदूरी भेजी जाती है। इसके अलावा पिछले वर्ष से प्रतिदिन मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी भी लगाई जा रही है। बावजूद इसके विभागीय जिम्मेदार गांव के अपने चाहतों की सिर्फ हाजिरी लगाकर बिना काम कराए उनके खातों में मजदूरी भिजवाने का कार्य कर रहे हैं। जिसे बाद में मिल बांट कर हजम कर लिया जाता है ।

कैसे होता है गोलमाल

गोलमाल करने के लिए रात में फोटो से फोटो का ऑनलाइन हाजिरी व फोटो तो लिया जाता है लेकिन nmms के साइड पर शाम में 8 बजे तक अपलोड किया जाता है जिससे कोई शिकायत हो या कोई जांच करने के लिए आए तो उस दिन कार्य बंद दिखा दिया जाए और अगर कोई वक्ति शिकायत भी करता है तो वहा के अतरिक्त कार्यक्रम अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी द्वारा मस्टर रोल जीरो करने का झूठा सांत्वना दिया जाता है

Back to top button
error: Content is protected !!