A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

53 फरार आरोपी गिरफतार

जमोड़ी थाना

Screenshot 20250312 0830502

राकेश सोनी सीधी मध्यप्रदेश 

*।। जारी है सीधी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई एक बार पुनः साप्ताहिक कॉम्बिग गश्त में सीधी पुलिस नें 53 आरोपियों को किया गिरफ्तार ।।*

*।। साथ ही 42 गुण्डा बदमाश व 19 निगरानी बदमाशों को चेक कर उनकी दिनचर्या पूछते हुए भविष्य मे अपराध न करने हेतु दी गई हिदायत ।।

पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं समस्त अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन एवं समस्त थाना/चौकी के थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में दिनांक 11-12/03 /2025 के दरम्यानी रात जिले भर में विशेष अभियान चलाकर 08 स्थाई वारंट एवं 45 गिरफ्तारी वारंट कुल 53 वारंट तमिल किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। साथ ही गस्त के दौरान 42 गुण्डा बदमाश एवं 22 निगरानी बदमाशों को कांबिंग गस्त के दौरान चेक कर भविष्य में अपराध कारित न करने की हिदायत दी गई है। जिसमें, थाना कोतवाली ने 02 स्थाई वारंट एवं 04 गिरफ़्तारी वारंट, थाना जमोड़ी ने 01 स्थाई वारंट एवं 10 गिरफ़्तारी वारंट,थाना रामपुर नैकिन ने 01 स्थाई वारंट व 05 गिरफ़्तारी वारंट, थाना चुरहट ने 01 स्थाई वारंट व 04 गिरफ़्तारी वारंट, थाना कमर्जी ने 03 गिरफ़्तारी वारंट, थाना अमिलिया ने 01 स्थाई वारंट व 05 गिरफ़्तारी वारंट, थाना बहरी ने 01 स्थाई वारंट व 03 गिरफ़्तारी वारंट,थाना मझौली ने 01 स्थाई वारंट तथा 09 गिरफ़्तारी वारंट,थाना कुसमी ने 2 गिरफ़्तारी वारंट तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है
सीधी पुलिस सप्ताह में एक बार फरार आरोपियों के धर पकड़ एवं गुंडा-निगरानी बदमाश के तलाशी हेतु कॉम्बिग गश्त अभियान चलाया जाता है,जिसमे विभिन्न अपराधों जैसे- हत्या/लूट/डकैती/मारपीट/आबकारी आदि जैसे अपराधों के प्रकरणों मे जो आरोपी माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुए है उनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई/गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। इसी क्रम में अभियान स्तर पर कार्रवाई करते हुये सीधी पुलिस द्वारा जिले भर में सप्ताहिक कांबिंग गस्त चलाकर एक दिन में 53 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!