ब्लाक संसाधन व्यक्तियों के पैनल गठन हेतु साक्षात्कार 24 मार्च को
कमलेश कुमार 03. जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदन एवं अनुपालन में ब्लाक संसाधन व्यक्तियों के पैनल गठन हेतु प्राप्त आवेदन पत्र के आवेदकों को सूची के अनुसार सूचित किया गया है कि वह 24 मार्च 2025 को अपरान्ह 2.30 बजे से आयोजित साक्षात्कार में अपनी शैक्षिक योग्यता, अनुभव संबंधी मूल अभिलेखों सहित उपस्थित हो। उन्होने कहा है कि साक्षात्कार में प्रतिभाग करने वाले अभ्यिर्थियों को कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जायेगा। -------------------------------