उत्तर प्रदेश

अंबेडकर जयंती पर जिले में उमड़ा सैलाब:कलेक्ट्रेट के पास कराया भंडारा, डीएम ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकरनगर

अंबेडकरनगर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। शहर से लेकर गांवों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जगह-जगह शोभायात्राएं निकलीं। लोगों ने अंबेडकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। डीएम अविनाश सिंह ने अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।कलेक्ट्रेट के पास स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर नारायण फाउंडेशन ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने बताया कि बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के योगदान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में समानता और बंधुत्व की भावना को मजबूत किया। नारायण फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभाली।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे जिले में अंबेडकर जयंती पर उत्सव का माहौल रहा।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!