A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडताज़ा खबरदेशधनबादनई दिल्लीबोकारोमनोरंजनरामगढ़लाइफस्टाइलसरायकेला

तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग से 12 वर्षीय किशोरी समेत पांच लोग घायल, तीन गंभीर

मेराल थाना क्षेत्र के रेजो गांव में शुक्रवार रात तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक 12 वर्षीय किशोरी समेत दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा से मेराल थाना क्षेत्र के रेजो गांव में शुक्रवार रात तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक 12 वर्षीय किशोरी समेत दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार गढ़वा के एक निजी अस्पताल में कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Screenshot 2025 0420 074314

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों में कन्या पक्ष से रंका थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी छोटू दूबे (पिता वासुदेव दूबे), तेतरडीह गांव निवासी मुकेश तिवारी (पिता ज्वाला तिवारी) एवं रंका अस्पताल रोड निवासी मनोज गुप्ता (पिता भोला साह) शामिल हैं। वहीं वर पक्ष से एक 12 वर्षीय किशोरी और एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगने की सूचना है।

Screenshot 2025 0420 074314

बताया जा रहा है कि रंका थाना क्षेत्र से वर पक्ष तिलक लेकर रेजों गांव पहुंचा था। समारोह के दौरान कन्या पक्ष के कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे, इसी दौरान गोली चलने से पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तत्काल गढ़वा लाया गया।

 

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, लेकिन मेराल, रंका और गढ़वा मुख्यालय में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

पुलिस अधीक्षक का बयान

 

“मेराल थाना क्षेत्र के रेजो गांव में शुक्रवार की रात हर्ष फायरिंग से कुछ लोगों के घायल होने की सूचना के मामले में जांच जारी है। वर पक्ष के परिजनों ने किसी भी तरह की घटना से इनकार किया है, लेकिन पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।”

 

  • दीपक कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक, गढ़वा
Back to top button
error: Content is protected !!