उत्तर प्रदेशबस्ती

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ में जिलाधिकारी को सौपा 10 सूत्रीय ज्ञापन

बस्ती मण्डल

✍️अजीत मिश्रा✍️

संत कबीर नगर-( उत्तर प्रदेश)

⭐डीआईओएस बताएं एनपीएस का 37 लाख कहां गया -संजय द्विवेदी

⭐उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ में जिलाधिकारी को सौपा 10 सूत्रीय ज्ञापन।

संतकबीरनगर (यूपी)। सोमवार को माध्यमिक शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला। मुलाकात के दौरान शिक्षकों ने जिलाधिकारी को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और समस्याओं की त्वरित निस्तारण की मांग की।

जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी व जिला अध्यक्ष महेश राम ने कहा है कि एनपीएस कटौती का 37 लाख रुपया कहां गया कुछ पता नहीं चल रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक, कोषाधिकारी, वित्त एवं लेखा अधिकारी, शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक सहित कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति इस संदर्भ में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

नेताद्वय ने कहा है कि शिक्षकों का एनपीएस खाता विगत जुलाई माह 2024 से ही अपडेट नहीं है। एनपीएस अपडेट कराने के साथ ही प्रत्येक महीने की धनराशि सम्बंधित शिक्षकों के खाते में अंतरित कराया जाना सुनिश्चित कराया जाए। जनपद के 34 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के जूनियर कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी किताबें नहीं दे रहे हैं। जिससे नवीन शैक्षिक सत्र में उनके पठन-पाठन में कठिनाई आ रही है, सभी विद्यालयों को निशुल्क पुस्तके उपलब्ध कराई जाए।

नेताद्वय ने कहा है कि जिले में प्रचंड गर्मी को देखते हुए 12 वीं तक के माध्यमिक विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 7:30 से दोपहर 12:30 तक किया जाए। राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज पारस नगर बेलहर के चार शिक्षकों का चयन वेतनमान इंटरमीडिएट एजुकेशन एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए विगत 4 सालों से रोका गया है। इतना ही नहीं दो शिक्षकों का वेतन वृद्धि व बोनस भी रोक दिया गया है। बेलहर विद्यालय के शिक्षकों के प्रकरण का तुरंत निस्तारण किया जाए।

नेताद्वय ने कहा कि जनपद के व्यवसायिक शिक्षकों की सेवाओं का तुरंत नवीनीकरण किया जाए। उन्हें नवीनीकरण के नाम पर परेशान ना किया जाए। स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षकों के पत्रावलियों पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा एनओसी प्रदान किया जाए। पदोन्नति प्रकरण का निस्तारण करने से पहले वरिष्ठता का निर्धारण किया जाए। बिना वरिष्ठता निर्धारण के एक भी पदोन्नति न किया जाए।

इस दौरान जिला मंत्री गिरजानंद यादव, जिला प्रवक्ता विजय कुमार यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!