A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़नागपुरपेन्ड्रारोड जिला GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही )

छग• के राज्यपाल महोदय का दो दिवसीय जीपीएम दौरा

20250429 083412

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: छत्तीसगढ प्रदेश के राज्यपाल महोदय रामेन डेका जी दो दिवसीय दौरे पर जिला गौरेला पेन्ड्रा मरवाही पहुंचे हुए हैं। राज्यपाल महोदय जी कल सोमवार को शाम 4:30 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से पेन्ड्रारोड रेलवे-स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन पर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने उनका स्वागत सत्कार किया। राज्यपाल महोदय रामेन डेका जी ने कलेक्टर कार्यालय में गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यपाल महोदय जी ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम की जानकारी और उनके क्रियान्वयन पर चर्चा की। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय जी ने मां के नाम एक पौधा के तहत रूद्राक्ष पौधा लगाया। राज्यपाल महोदय जी ने जिले के आकांक्षी ब्लॉक में सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया। राज्यपाल महोदय जी ने रेडक्रास की सदस्यता बढ़ाने का भी निर्देश दिया। राज्यपाल महोदय जी ने स्वयं सहायता समूह से भेंट की। राज्यपाल महोदय जी जिले के दो दिन के प्रवास पर हैं।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!