
अयोध्या
संवादाता शेर बहादुर शेर की रिपोर्ट

सांस्कृतिक शिक्षा को ग्रामीण क्षेत्र मे बढ़ावा देने और छात्राओं में आत्मविश्वास तथा अभिव्यक्ति की क्षमता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) एवं सुमित्रा बालिका इण्टर कॉलेज, हैदरगंज बाजार के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय रंग पाठशाला आयोजित की गई है । जिसके अन्तर्गत वाचिक अभिनय कार्यशाला का संचालन किया गया है । कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्रबंधक राजकुमार श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य नीलम श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।
इस कार्यशाला का संचालन विकास दुबे द्वारा किया जा रहा है,। जो
भारतेन्दु नाट्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं और रंगमंच तथा सिनेमा दोनों में सक्रिय व सफल कलाकार के रूप में पहचान बना रहे हैं। कार्यशाला का मुख्य विषय है – “वाचिक अभिनय और उसका आम जीवन में उपयोग”, जिसमें प्रतिभागियों को संवाद अदायगी, उच्चारण, आत्म-प्रस्तुति और भाव-व्यक्ति जैसे पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विद्यालय के शिक्षक विवेक शर्मा, मधुलिका दुबे ,नीलम पांडे की प्रेरणा और सहयोग से यह आयोजन संभव हो सका है, जिनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को सृजनात्मक मंच उपलब्ध कराना है।
चौदह मई से तेईस मई तक चलने वाले इस रगपाठशाला मे पहले से निश्चित रूप छात्राओं में संप्रेषण कौशल, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। जो क्षेत्र के लिए एक उपलब्धि हासिल होगी।










