A2Z सभी खबर सभी जिले की

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेंशनर भवन का किया लोकार्पण

IMG 20250524 WA0019 IMG 20250524 WA0018 IMG 20250524 WA0020 IMG 20250524 WA0020 1

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेंशनर भवन का किया लोकार्पण

रायबरेली

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

मा0 वित्त एवं संसदीय मंत्री सुरेश खन्ना ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित पेंशनर भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन जनपद के पेंशनरों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा होगी, जहां वे अपने सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस भवन के निर्माण से उनकी सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर पेंशनर भवन के निर्माण और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष पेंशनर दिवस के अवसर पर जनपद में पेंशन भवन बनाने की मांग की गई थी, इस पेंशनर भवन का निर्माण 17.57 लाख रुपए से कराया गया है, जिला प्रशासन के सहयोग से सीएसआर फण्ड से फर्नीचर इत्यादि की व्यवस्था कराई गई है। यह भवन आज पेंशनरों को समर्पित है।
उन्होंने कहा कि पेंशनरों ने अपने सेवा कार्य के दौरान जनपद के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!