
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में 108 आकांक्षात्मक ब्लॉक चयनित किए गए हैं। जिसमें मुख्यमंत्री के निर्देश पर नोडल अधिकारियों को भेजकर 50 बिंदुओं की समीक्षा मांगी है। शनिवार निदेशक समाज कल्याण विभाग के कुमार प्रशांत को नोडल अधिकारी बनकर पूरनपुर आकांक्षात्मक ब्लॉक में भेजा गया। इस दौरान नोडल अधिकारी ने जिले के उच्च अधिकारियों के साथ तहसील सभागार में समीक्षा बैठक की। इसके बाद सीएचसी, महिला अस्पताल, प्राइमरी स्कूल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नरेगा भवन और डिजिटल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला अस्पताल में रेगुलर गाइनेकोलॉजिस्ट की तैनाती के साथ डॉक्टरों की काफी कमी है।







