A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेकृषिगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादबोकारोमनोरंजनराजनीति और प्रशासनरामगढ़लाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और श्रमिक अधिकारसरायकेलास्थानीय समाचार

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025″ की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, योजनाओं में लापरवाही पर जताई नाराजगी

गढ़वा, 20 जूना समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति, दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में स्वच्छा भारत मिशन (ग्रामीण) एवं जल जीवन मिशन से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा, 20 जूना समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति, दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में स्वच्छा भारत मिशन (ग्रामीण) एवं जल जीवन मिशन से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 की तैयारी को लेकर विशेष रणनीति और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

IMG 20250620 185541

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सह सदस्य सचिव अजय कुमार सिंह ने अब तक की उपलब्धियों और योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उपायुक्त ने कहा कि सर्वेक्षण में जिले की सहभागिता को उत्कृष्ट बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और जन-जागरूकता अभियानों को गति दें।

IMG 20250521 WA0035 2

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पेयजलापूर्ति योजनाओं, एकल एवं बहु-ग्रामीण पाइपलाइन परियोजनाओं, हर घर नल से जल, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) व जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर कार्यपालक अभियंता और कनीय अभियंताओं पर नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें ताकि जिले को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर रैंकिंग मिल सके।

IMG 20250620 185541

उप विकास आयुक्त-सह-उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ मिश्रा ने बैठक में ग्राम स्तर पर 15वें वित्त आयोग और गनरेगा के कन्वर्जेंस से निर्माणाधीन संरचनाओं की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

 

बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, सिविल सर्जन अशोक कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी केसर रजा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, जिला स्वच्छता समन्वयक सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थिIMG 20250620 185541त थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!