A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

नागपुर- लोहापुल आवागमन के लिए अगस्त तक बंद रहेगा

20250625 105615

20250625 105627
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: रेलवे की ओर से तीसरे और चौथें रेल लाइन को जोड़ने काम पूरा किए जाने को लेकर नागपुर शहर का लोहापुल मार्ग अगस्त 2025 तक बंद रह सकता है। लोहापुल बंद रहने से वाहन चालकों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पुल के बंद होने के कारण कॉटन मार्केट चौक होते हुए वाहन चालकों को घूमकर चलना पड़ रहा है। यातायात विभाग ने लोहापुल बंद रखने की अनुमति दी है। नागपुर से सेवाग्राम तीसरे और चौथें रेल लाइन की घोषणा कई वर्ष पूर्व की गई थी, जिसका काम अभीतक चल रहा है। नागपुर रेलवे-स्टेशन तक जोड़ने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। इस लाइन को नागपुर के नरेंद्र नगर , मोक्षधाम घाट पुल और लोहापुल से नागपुर रेलवे-स्टेशन को जोड़ना चुनौती भरा काम से कम नही है। रेलवे प्रशासन ने नरेंद्र नगर पुल मोक्षधाम पुल से इस लाइन को बनाने का काम पूरा कर लिया, अब लोहापुल से तीसरे और चौथें लाइन को जोड़ने का काम किया जा रहा है। इससे लोहापुल पर से आवागमन मई के महिने से बंद रखा गया है। यह मार्ग बंद रहने से यातायात प्रभावित हो रहा है। लोहापुल सीताबर्डी से कॉटन मार्केट को जोड़ने का एक प्रमुख मार्ग भी है। कॉटन मार्केट चौक से लेकर संविधान चौक जाने के लिए लोहापुल का इस्तेमाल किया जाता रहा है। सीताबर्डी के लिए नया विकल्प उमेशबाबू चौबे पुल दिया गया है, जहां पर से सीताबर्डी आवागमन होता है। किंतु लोहापुल बंद रहने से संविधान चौक की ओर जाने वाले व सीताबर्डी की ओर जाने वाले ट्रेफिक को उमेशबाबू अंडर ब्रिज से ही जाना पड़ रहा है जिससे यहां की स्थिति जाम जैसी रहने लगी है। संविधान चौक जाने वालों को भी घूमकर जाना पड़ रहा है। इससे वाहन चालकों को परेशानी के साथ साथ समय और पेट्रोल की भी बर्बादी होती है। मानसून का समय चल रहा है, ऐसे में बारिश के दौरान इस मार्ग पर और भी परेशानी बढ़ सकती है। लोहापुल बंद रहने से वाहन चालकों दूसरे अन्य पुल पर निर्भर भी रहना पड़ रहा है। ज्यादा वाहन एक साथ चलने से रूक रूक कर वाहन चालकों को पुल से पार होना पड़ रहा है। उपरोक्त काम शहर के यातायात के लिए महत्वपूर्ण है यहां से प्रतिदिन कई वाहन प्रभावित हो रहे हैं। लोहापुल को शूरू किए जाने को लेकर वाहन चालकों के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!