
कतरास: कतरास चैतुडीह कोलियरी परियोजना प्राधिकारी के कार्यालय में यूनियन अंगार पथरा एवं गजलीटाँड़ कोलियरी की समस्या पर भाजपा नेताओं ने वार्ता की। बताया गया कि वार्ता में पानी, बिजली एवं अन्य समस्याओं पर संतोषजनक वार्ता हुई। परियोजना पदाधिकारी ने सभी मांगो पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए सभी समस्याओं का निदान करने की बात कही। इससे पहले अधिकारियों ने भाजपा कतरास मंडल अध्यक्ष सूर्य देव मिश्रा को बुके देखकर सम्मानित किया। वार्ता में कोलियरी के एजेंट इलियास अंसारी, मैनेजर आशीष रंजन, इंजीनियर विश्वनाथ कुमार, भाजपा नेता सह एटक एरिया उपाध्यक्ष महेश पासवान, कतरास मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा, लालमोहन सिंह, उमेश राय, पप्पू सिंह, त्रिलोकी नाथ सिंह, मदन चौरसिया एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
[yop_poll id="10"]