

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “सेवा पखवाड़ा” के सफल संचालन को लेकर आज दुमका परिसदन में दुमका एवं जामताड़ा जिला इकाई की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा दुमका जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने किया । कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष आदरणीय बाबूलाल मरांडी जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विकास प्रीतम सिन्हा जी उपस्थित रहे। वहीं झारखंड भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद एवं दुमका लोकसभा के पूर्व सांसद सुनील सोरेन विशेष रूप से शामिल हुए । जबकि धन्यवाद ज्ञापन जामताड़ा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने किया ।
इस अवसर पर श्री बाबूलाल मरांडी ने कहा—
कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल एवं बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, वृक्षारोपण, पोषण जागरूकता अभियान, गरीबों-जरूरतमंदों की सेवा जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि “भाजपा का हर कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा को अपने कर्तव्य की तरह अपनाए।”
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विकास प्रीतम ने कहा
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पूरा जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा को समर्पित है। सेवा पखवाड़ा, भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मात्र कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन मूल्य है। प्रत्येक कार्यकर्ता को जन-जन तक सेवा और समर्पण का संदेश लेकर जाना होगा।”
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष श्री गौरवकांत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव समाजहित में तत्पर रहते हैं और सेवा पखवाड़ा उनके सेवा भाव को और सशक्त बनाने का अवसर है। उन्होंने दोनों जिलों के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि प्रत्येक कार्यक्रम को जन-आंदोलन का स्वरूप दें।
जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने बताया कार्यशाला में प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परितोष सोरेन,सुरेश मुर्मू,डॉ० अंजुला मुर्मू,निवास मंडल,जिला महामंत्री मनोज पांडे, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू,मार्शल ऋषिराज टुडू,गुंजन मरांडी,पिंटू अग्रवाल,बबलू मंडल,कालेश्वर लायक,पूनम देवी,पिंटू साह,रूपेश मंडल,माधव महतो,सुजीत यदुवंशी,गोपीनाथ दत्ता,दीप्तांशु कोचगवे,श्रीधर दास,रमेश मुर्मू,सुनील हांसदा,आभा आर्या,सुरेश राय, पुष्पा सोरेन,मंगल सोरेन,कमल गुप्ता, दिलीप हेंब्रम,दिनेश सिंह,ध्रुवज्योति महंता,शुकमनी हेंब्रम,मनोज साह,भृगुनाथ यादव सहित दोनों जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सेवा पखवाड़ा के प्रत्येक कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता दिलाने का संकल्प लिया।




